टूट गया था कुरुकुल का अभिमान पौरुष तले किन्नर छुपाते अपनी पहचान जहाँ अपमानित केश फूफकारते थे वहीं रत्न शोभीत शीश गर्त में समाते थे गिरिधर ने अपना ऋण चुकाया एक सूत का हज़ार लौटाया सखी के मान को बचाया प्रतिकार हेतु तब पांडवो ने शस्त्र उठाया पंद्रह वर्ष वे अजानुलंबित केश खुले रहे, समरागी से वनवासी, वनवासी से दासी, ग्रीष्म , जाड़ सब कुछ सहा कभी मुख से "उफ़्फ" ना कहा। कठिनाई के ग्रहण छठे योद्धा रण में सजे उधर चले शकुनी अपनी चाल इधर कृष्ण थामे पांडवो की ढाल
वो लम्हा सोचें, या उस घड़ी का इंतजार करें, कि, पलके बिछाए तेरी राह देखें, या चातक सा सुने आसमां में तुझे तलाशें। हमारे सुने आसमां में, तुम जो सितारे बन आती हो हमारे सूखे बागों में, तुम्हारी मुस्कान जो बरखा लाती है हमारी सादगी को, तुम्हारी मुलाकात जो अपनी खुशबू छोड़ जाती है हमारे थमे दिल की दस्तक पे, तुम जो धड़कन बन बस्ती हो Hay! Teri isi Ada pe ab to, हर लम्हा अब तेरे नाम किया है, कभी पढ़ कर देख दिल के हर पन्ने पर तेरा नाम लिखा है, हर चाहत में तुझको चाहा है, हर मन्नत में तुझको मांगा है। मेरे दिल की ये जो चाहत है, लो आज मैं तुमसे बयान करता हूं, तेरे पलकों की ये जो आहट है, क्या इनमे मैं भी कभी रहता हूं? मेरे दिल की चाहत अब बन बेचैनी, खटखटाती तेरे दिल के द्वार हैं, देखो कैसे पूछने आई, क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?
सिफारिश है आशिकी की जिद्द है मुलाकात की कि नैनो के पैगाम से बाते बनती नहीं ये दिल - ए - खलिश मिटाने तुझको आना पड़ेगा ये फासला हटाना पड़ेगा क्योंकि, मैं तुझको चाहूं तेरी सांसों में उरना चाहूं तेरे नैनो में थक गिरना चाहूं खुदको कागज़ और तुझको कलम बना नगमे लिखना चाहूं तुझको सफर बना खुद मुसाफिर बनना चाहूं तुझको रवा बना खुद कश्ती बनना चाहूं तुझको शायरी बना किसी महफिल का मैं भी शायर बनना चाहूं।
Comments
Post a Comment