Posts

Showing posts from June, 2023

तेरी बाहों में.......

 इस हसीन चेहरों के शहर में, यूं तो चांद थे कई मगर, चांदनी से बदन छुपाए रखने की कसमें खाई थी। यहां जवानी का सूरज भी खूब था मगर, उससे मुंह फेरने के वादे किए थे। सावन में प्यार के बादल भी खूब गरजे और बरसे, मगर, हमें कोई प्यार की बरसात में भींगा न सका था। फिर जाने कैसे तुम, जाने कैसे तुम हम पर यूं चांदनी उड़ा गई, जाने कैसे तुम हम पर धूप बरसा गई, जाने कैसे तुम हमे प्यार की बूंदों में पिरो गई। की, चाहत - ए - ख्वाब भी अब यही गुनगुनाता है, तेरे आने से मेरी गजलों में सुर लगें, तेरे पायल झांकते से अब आए मेरी सुबह, तेरे चूड़ियां खनखाने से धड़के मेरा दिल, तेरे काजल के पनाहों में मेरी रातें सजे, तेरी बाहों में अब मेरा चांद , मेरा सूरज जले, तेरी हीं बाहों में अब मेरी राते कटे ,  तेरी हीं बाहों में मेरे दिन चढ़े।

बीते लम्हे......

सभी कश्तियों के नसीब में किनारा नही होता, सभी कलियों के नसीब में खिल पेड़ बन जाना नही होता, कुछ लहरों के बीच , तो कुछ किन्ही कदमों के कारण दम तोड देती हैं वैसे हीं ज़रूरी नही कि, हर आशिक को उसे संभालने वाला साथी, हर मुसाफिर को उसकी मंज़िल, हर शायर को उसकी महफिल मिले, कुछ के नसीब में शायद भटकते रहे जाना हीं लिखा होता है। वो लम्हे बीत चुके हैं बीते उन लम्हों में आज भी तेरी याद बांकी है तेरी यादों में आज भी तेरी हर बात बांकी है इस बातों में अब बस एक फरियाद बांकी है इस फरियाद को मिटाने न बढ़ाने आ तू मेरे गम में अपनी खुशी ढूंढने आ तू ये देख मुस्कुराने आ की कैसे, बिखरे वो सारे मंज़र हमारे हैं रिश्ते में हमारे पारी ये कैसी दरार हैं सुख रहा अब आंखों का पानी है कैसे देख दम तोड़ती अब हमारी कहानी है कैसे और अगर कभी तेरा मन बदल जाए तो, अगर मेरे आंखों से अश्कों सा बहता प्यार दिख जाए तो अगर मेरे नसों में जरा तू अपना नाम पढ़ पाए तो अगर मेरे सांसों की ये अधूरी दास्तां तू सुन पाए तो तो, किसी रोज़ इक जुगनू सा मेरे अंधेरी रातों को रोशन कर जाना, अपनी बाहों में छुपा मुझ बुझते दिए को दो पल जलने की वजह दे जा...

Maut

इक दिन पांव तले सच्चाई का कंकर परा तो कभी रूह की गहराइयों में पनाह तलाशा, तो कभी, सपनों के गोद में सोने की कोशिश किया, Thak kar jab utha to pata chala, न तो वो रूह हीं गहरी thi  ना हीं सपनो की गोद में हीं chain mila. Wakt ke imtehaan mein कई दफा टूटा कई मर्तबे आस छूटी , Is सफर में कई मिले, तो कई कहीं छोर गए। मगर वो कांटा क्यों हटा नहीं, कभी सोचा तो शायद वो हमेशा का इकलोता साथी था शायद, अब तक,  कई कोरे कागज़ भरे, कई dawaton mein haanth bhigoye नज़्मों के जो बीज बोए थे, unko safar की स्याही से सींचता रहा। Kabhi तूफानी रातों में, To kabhi झुलसते दिनों में,  दिल - ए - चराग को सवेरों का वास्ता देता रहा. Kabhi jo diye sa Jalta tha, Wo aaj Suraj bhi bana, Kuchh jo bujhane aaye the, Unke haanth bhi jalaye is diye ne, Jo saath dene aaye unke sard mausam ka Sahara bhi bana Phir ab jab aage badha,  to usi kante ko phir se raaste mein paya, Is baar wo kanta kucch aur bada ho gaya tha, Is baar ek aur koshish ki, Magar kahin chhupne ya Sone ki nahi us kante ko jiwan ka sach maan a...

उड़ान

 अब हिम्मत टूटती है आसमां देखकर,  उड़ान के सपने नहीं देखना चाहता कहीं कैद रहकर,  अब तिल तिल कर मरना मंजूर नहीं, इन पंखों को धूं धूं कर जलना कुबूल नहीं।  आखिर कब तक, कब तक रोक पायेगा तू मेरी उड़ान को, कब तक बांधे रख पाएगा मेरे परों को, कब तक आसमां चूमने से रोक पायेगा, कब तक इन जंजीरों में मुझे जाकर पाएगा,   वो दिन भी याद आ जाते हैं,  जब पंखों से होड़ लगाते थे, जब क्षितिज नाप लौट आते थे, जब परों से हवाएं काट पाते थे, जब स्वच्छंद आकाश में विचरने का सुख पाते थे।  पर अब कैसे, सीने की इस आग को, दबी सुरों के राग को, बूढ़े परों के परवाज़ को, मेरे मन के आवाज़ को, कैसे अब इन्हें तुझतक पहुंचाऊं,  कैसे अब तुझको यह बतलाऊं कि, न चाहिए मुझे तेरे सोने का वह पिंजरा, न चाहिए तेरी गुलामी का मीठा मेवा, चाहिए मुझे तेरी टहनी का वह नीड, चाहिए मुझे मेरी आज़ादी वाले वो कड़वे नीम।  पर अब, मेरी चाहत का तेरी गुलामी से रण होगा, Meri gulami ke ant ya mere maran tak hoga, इस रन में जीवित जो मैं बच पाया, तेरी जंजीरे तोड़ जो मैं और पाया।  तो अबकी बार, अबकी बार कल के बल ...

The time I wanna return to

 When the fear of career wasn't there  When the though of lagging behind wasn't there  When the longing for a fake relationship wasn't there  When the stress of earning my bread wasn't there  Yes that's the beautiful time I always reminisce  When there was a ground I could run wild on  When there was a tree I could climb on When there was a friend I could pull pranks on  When there was a wall I could freely doodle on  Yes that's the flown time I always miss  When there was the joy of teasing the teacher  When there was the joy of breaking the rules  When there was the joy of sweet ragging of the juniors  When there was the joy of doing what was forbidden  Yes that is the time I wanna return to

सिफारिश - ए - आशिकी

सिफारिश है आशिकी की जिद्द है मुलाकात की  कि नैनो के पैगाम से बाते बनती नहीं  ये दिल - ए - खलिश मिटाने  तुझको आना पड़ेगा ये फासला हटाना पड़ेगा  क्योंकि, मैं तुझको चाहूं तेरी सांसों में उरना चाहूं तेरे नैनो में थक गिरना चाहूं खुदको कागज़ और तुझको कलम बना नगमे लिखना चाहूं  तुझको सफर बना खुद मुसाफिर बनना चाहूं  तुझको रवा बना खुद कश्ती बनना चाहूं  तुझको शायरी बना किसी महफिल का मैं भी शायर बनना चाहूं।

क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?

 वो लम्हा सोचें, या उस घड़ी का इंतजार करें, कि, पलके बिछाए तेरी राह देखें, या चातक सा सुने आसमां में तुझे तलाशें। हमारे सुने आसमां में, तुम जो सितारे बन आती हो हमारे सूखे बागों में, तुम्हारी मुस्कान जो बरखा लाती है हमारी सादगी को, तुम्हारी मुलाकात जो अपनी खुशबू छोड़ जाती है हमारे थमे दिल की दस्तक पे, तुम जो धड़कन बन बस्ती हो Hay! Teri isi Ada pe ab to,  हर लम्हा अब तेरे नाम किया है, कभी पढ़ कर देख दिल के हर पन्ने पर तेरा नाम लिखा है, हर चाहत में तुझको चाहा है, हर मन्नत में तुझको मांगा है। मेरे दिल की ये जो चाहत है, लो आज मैं तुमसे बयान करता हूं, तेरे पलकों की ये जो आहट है, क्या इनमे मैं भी कभी रहता हूं? मेरे दिल की चाहत अब बन बेचैनी, खटखटाती तेरे दिल के द्वार हैं, देखो कैसे पूछने आई, क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?