Mahabharat - 1

 

टूट गया था कुरुकुल का अभिमान
पौरुष तले किन्नर छुपाते अपनी पहचान

जहाँ अपमानित केश फूफकारते थे
वहीं रत्न शोभीत शीश गर्त में समाते थे

गिरिधर ने अपना ऋण चुकाया
एक सूत का हज़ार लौटाया
सखी के मान को बचाया
प्रतिकार हेतु तब पांडवो ने शस्त्र उठाया

पंद्रह वर्ष वे अजानुलंबित केश खुले रहे,
समरागी से वनवासी,
वनवासी से दासी,
ग्रीष्म , जाड़ सब कुछ सहा
कभी मुख से "उफ़्फ" ना कहा।

कठिनाई के ग्रहण छठे
योद्धा रण में सजे
उधर चले शकुनी अपनी चाल
इधर कृष्ण थामे पांडवो की ढाल

Comments

Popular posts from this blog

क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?

सिफारिश - ए - आशिकी