Mahabharat - 2
भय से व्याकुल नयन भर आये,
गांडीव उठा पर भुजाएं थर्राए।अपने ही बंधू सम्मुख पाए,
विवेक खो वह पुछ बैठा "माधव बताईये,
कौन सा चलाऊं मैं बाण?
कैसे हर लूँ मैं इनके प्राण?
गुरुदेव, पितामह सब तात समान,
भ्राता, पुत्र और प्रियजन सुजान।
इनको मारूँ यह कैसा ज्ञान?
मन में चलता मेरे यह
धर्म-अधर्म का कैसा घमासान?"
मुस्कुराते मधुसूदन बोले,
"उठो पार्थ, ये कायरता त्यागो,
अपने हृदय से दुर्बलता निकालो।
मैं हूँ तेरा सारथी, तेरा सहायक,
युद्ध कर तू, बनना है तुझे नायक।"
"आत्मा न जायते, म्रियते वा कदाचित्,
न चायं भूत्वा भविता वा न भूयः।
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो,
न हन्यते हन्यमाने शरीरे।*
आत्मा अमर है, न मरती कभी,
शरीर नश्वर, ये जान ले अभी।"
"कर्मण्येवाधिकारस्ते, मा फलेषु कदाचन,
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।*
कर्म कर, फल की चिंता ना कर,
ये है गीता का ज्ञान, समझ ले अब तू नर।"
Comments
Post a Comment