Hindutva aur hindu


क्या है हिंदुत्व, कौन है हिन्दु?
कोई वेद है हिंदुत्व,

या है कोई पुराण है हिंदुत्व,
या महाभारत का रण है हिंदुत्व?
केसरी ध्वज है हिंदुत्व?
या मुख पे राम, कृष्णा, शिव का जाप है हिंदुत्व?
माथे तिलक लगाए, भगवा ओढ़े, ध्यान मगन बैठा वो कृप् साध है हिन्दु?
या गद्दी पे बैठा वो लोभी भूराज है हिन्दु?
मेरे भाई, ये सब हिन्दु, ये सब हिंदुत्व।

क्या है हिंदुत्व, कौन है हिन्दु?
जितना भी बोलें शब्द कम पड़ जाते है,
जहाँ कैलाश के शिखर पे शिव को पुकारो, तो वासुदेव दूर वैकुंठ में बैठे मुस्काते हैँ।
कभी सखी द्रौपदी सखा श्याम से, तो हनुमान प्रभु श्री राम से नेह लगाए ना थकते हैँ।
हॉं, यहॉं भगवान मित्र भी हैं और भटके अर्जुनों के लिए मार्गदर्शक भी।

क्या है हिंदुत्व, कौन है हिन्दु?
है रीत ये पुरानी,
जहाँ प्रीत है संतों की वाणी,
ज्ञान का सागर है यहाँ,
भगवत तो कभी कभी भक्त के चाकर भी हैं यहाँ।

क्या है हिंदुत्व, कौन है हिन्दु?
हैँ कुछ तो कमियां भी हैँ,
कुछ विचित्र धारनाएं भी हैँ यहाँ,
मगर कहाँ नहीं होते ये।
मेरे भाई सब ये सब है हिंदुत्व, ये सब है हिन्दु।

चलो एक ऐसी धारना बताता हूँ,
"अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च:" का पाठ पढ़ता हूँ।
घोरी को 17 बार क्षमादान दिया,
पापी दुर्योधन को भी एक अवसर प्रदान किया।
जो तब भी न माने वे,
खोखर ने तब उतारा उसका शीश था,
कुरुकुल के संहार हेतु जो आया समक्ष वो युद्ध महाभारत था।

Comments

Popular posts from this blog

Mahabharat - 1

क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?

सिफारिश - ए - आशिकी