Ek sawal, do aansu aur kuchh aur sawal

 एक रोज़ मैंने आसमां से पूछा , तुम तो रहे होगे तब वहां 

बताओ क्या देखा था तुमने।

आसमान में बदलो के आंखों में 2 आंसू भर आए,

एक सांस अंदर भरी और भारी सी आवाज़ में वो मुझसे कहने लगा,

कौन सा मंज़र दिखाऊं तुझे?

कौन सा किस्सा सुनाऊं तुझे?

एक बेटे से मां की जुदाई का?

राखी को जो सुनी रह गई उस कलाई का?

जो कभी गूंज न सकी उस शहनाई का?

जो महबूब के याद में तरसती तरपती रह गई उस तन्हाई का?

जो हाय! रब भी न पूरी कर सका उस रूबाई का?

जिससे ज़माना था जलता उन भाईयों के यारी का?

जो यादों के साए में ढूंढता रहा एक बच्चा बाप के परछाईं का?

बता कौन सा मंज़र दिखाऊं तुझे।

कौन सा किस्सा सुनाऊं तुझे।

Comments

Popular posts from this blog

Mahabharat - 1

क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?

सिफारिश - ए - आशिकी