तेरी बाहों में.......

 इस हसीन चेहरों के शहर में,

यूं तो चांद थे कई मगर,

चांदनी से बदन छुपाए रखने की कसमें खाई थी।

यहां जवानी का सूरज भी खूब था मगर,

उससे मुंह फेरने के वादे किए थे।

सावन में प्यार के बादल भी खूब गरजे और बरसे,

मगर, हमें कोई प्यार की बरसात में भींगा न सका था।

फिर जाने कैसे तुम,

जाने कैसे तुम हम पर यूं चांदनी उड़ा गई,

जाने कैसे तुम हम पर धूप बरसा गई,

जाने कैसे तुम हमे प्यार की बूंदों में पिरो गई।


की, चाहत - ए - ख्वाब भी अब यही गुनगुनाता है,

तेरे आने से मेरी गजलों में सुर लगें,

तेरे पायल झांकते से अब आए मेरी सुबह,

तेरे चूड़ियां खनखाने से धड़के मेरा दिल,

तेरे काजल के पनाहों में मेरी रातें सजे,

तेरी बाहों में अब मेरा चांद , मेरा सूरज जले,

तेरी हीं बाहों में अब मेरी राते कटे , 

तेरी हीं बाहों में मेरे दिन चढ़े।

Comments

Popular posts from this blog

Mahabharat - 1

क्या तुम्हे भी मुझसे प्यार है?

सिफारिश - ए - आशिकी